बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- Biharsharif News: रिश्तेदार से मिलने गया परिवार, घर में हुई भीषण चोरी

घटना का विवरण सीएसपी संचालक के घर से 6 लाख नकद व 5 लाख के जेवर उड़ाये मानपुर थाना क्षेत्र के सिंग्थू-टाड़ापर गांव में हुई घटना फोटो : मानपुर चोरी-मानपुर थाना क्षेत्र के सिंग्थू-टाड़ापर गांव में गुरुवार को घटना की जांच करते पुलिसकर्मी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मानपुर थाना क्षेत्र के सिंग्थू-टाड़ापर गांव में चोरों ने बंद घर से 11 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। घर के लोग रिश्तेदार से मिलने गये थे। वहां से वापस लौटने पर भीषण चोरी की घटना का पता चला। चोरों ने सीएसपी संचालक नीरज कुमार के घर से छह लाख रुपये नकद व पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरों की चोरी कर ली। आशंका है कि चोर घर की एक खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे थे। हालांकि, चोरी क...