बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- Biharsharif News: सवा करोड़ की डकैती में एक और आरोपित धराया व्यवसायी का ड्राइवर रह चुका है पकड़ा गया आरोपित पुलिस आरोपित पर लाइनर होने का जता रही संदेह बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ले में बीज कारोबारी के घर हुई सवा करोड़ की डकैती मामले में एक और आरोपित पकड़ा गया है। इस मामले में अब तक पांच डकैतों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपित नवादा जिला के बागी-बगडीहा गांव निवासी बबलू प्रसाद है। वह पूर्व में कारोबारी के यहां ड्राइवर का काम कर चुका है। यह भी पढ़ें- सवा करोड़ की डकैती का खुलासा, 4 गिरफ्तारपुलिस की जानकारी पुलिस शुरू से ही इस मामले में लाइनर की भूमिका के बारे में बात कर रही थी। व्यवसायी के घर की सारी जानकारी के साथ रुपये व गहनों की सारी जानकारी देने में भी किसी घर के...