बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- Biharsharif News: 3 दिन पहले सवारी बिठाने के लिए दो चालकों में हुई थी मारपीट बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के नईसराय मोड़ के पास तीन दिन पहले सवारी बिठाने के लिए दो रिक्शा चालकों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में छज्जू मोहल्ला-बगीचापर निवासी 52 वर्षीय वली आलम गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपित मनोज उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों की मानें तो मंगलवार को सवारी बिठाने को लेकर दोनों चालकों के बीच मारपीट हुई थी। इसी दौरान आरोपित ने उनके सिर पर डंडे से वार कर दिया था। इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि वे रिक...