बिहारशरीफ, सितम्बर 11 -- Biharsharif News: बाइक से देसी शराब की तस्करी, 24 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर एक बुलेट बाइक से देसी शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से करीब 24 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। उत्पाद थानाध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर बुलेट से शराब की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुरारपुर गांव जाने वाली तिनमुहानी सड़क से करीब 100 मीटर अंदर सड़क किनारे घेराबंदी कर दोनों बाइक सवारों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नालंदा जिले के सरमेर...