बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- आंतरिक प्रकाश और दिव्यता का संदेश Biharsharif News: अलौकिक दीपावली महोत्सव में ज्ञान का दीपक जलाने का आह्वान बच्चों ने प्रस्तुत की लक्ष्मी-गणेश की मनमोहक चैतन्य झांकी कहा, दीपावली केवल प्रकाश का नहीं, आत्मा की जागृति व पवित्रता का पर्व फोटो 5मनोज02 -शेखपुरा के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में आयोजित अलौकिक दीपावली महोत्सव में शामिल श्रद्धालु एवं सजी हुई चैतन्य झांकी। शेखपुरा, निज संवाददाता। शहर के कटरा चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में गुरुवार की शाम अलौकिक दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाहरी चकाचौंध के बजाय राजयोग और ज्ञान के माध्यम से अपने भीतर के अंधकार को मिटाने और आंतरिक प्रकाश जगाने का संदेश दिया गया। सेवा केंद्र की प्रभारी बीके अन्नू बहन ने राजयो...