Biharsharif News: रिटायर्ड दफादार व चौकीदार को पीटकर किया जख्मी
बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- Biharsharif News: बिन्द थाना क्षेत्र के मषाढ़ा खंधा की घटना बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सकसोहरा-बेनार मार्ग पर बिन्द के मषाढ़ा खंधा के पास शनिवार को बदमाशों ने रिटायर्ड दफादार व चौकीदार को पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी दफादार ताजनीपुर गांव निवासी बिन्देश्वरी प्रसाद यादव व चौकीदार भूषण पासवान को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से दफादार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों ने बताया कि दफादार, थाना में भूमि विवाद के मामले में आवेदन देने गये थे। वहां से चौकीदार के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। दफादार ने अपनी बाइक रोक दी। बाइक रोकते ही बदमाश दोनों को पीटने लगे। उन्होंने बताया कि दफादार का अपने गोतिया से भूमि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.