बिहारशरीफ, अगस्त 1 -- Biharsharif News: हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : राहत : चंडी के नये ग्रिड से चंडी पावर सब स्टेशन को बिजली आपूर्ति बहाल जल्द ही नगरनौसा, नूरसराय, इंदौत, भोभी समेत अन्य पीएसएस भी नए ग्रिड से जुड़ेंगे हरनौत ग्रिड से लोड हुआ कम, निर्बाध बिजली बहाल रखने में काफी सहूलियत फोटो बिजली चंडी: चंडी का नया ग्रिड। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। चंडी में तीन दिन पहले चार्ज किए गए 132/33 केवी के नए ग्रिड से शुक्रवार को चंडी पावर सब-स्टेशन (पीएसएस) को बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई। इसके चालू होने से न सिर्फ इलाके की आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हुई है, बल्कि हरनौत ग्रिड पर पड़ने वाला ओवरलोड भी कम हो गया है। जल्द ही इस नए ग्रिड से नगरनौसा, नूरसराय, इंदौत, भोभी समेत आसपास के अन्य पीएसएस को भी बिजली मिलने लगेगी। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रूपक कुमार ने...