बिहारशरीफ, नवम्बर 17 -- राजगीर नर्सरी में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार Biharsharif News: हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : राहत: अब राजगीर नर्सरी में भी तैयार होंगे सब्जियों के उन्नत पौधे कलम तकनीक से उगाए जाएंगे आम व अन्य फलदार पौधे भी 22 एकड़ में फैली नर्सरी के 2.4 हेक्टेयर में बनेगा आधुनिक शेडनेट पानी की बचत के लिए ड्रिप सिंचाई सिस्टम लगाने का काम शुरू राजगीर आने वाले सैलानियों के लिए भी बनेगा आकर्षण का केंद्र फोटो नर्सरी: राजगीर नर्सरी में ड्रिप सिंचाई के लिए बिछायी जा रही पाइप। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब राजगीर नर्सरी (बीज गुणव प्रक्षेत्र) को चंडी के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल (सीओई) के एक बेहतरीन विकल्प के तौर पर विकसित किया जा रहा है। करीब 22 एकड़ में फैली इस नर्सरी के 2.4 हेक्टेयर हिस्...