Biharsharif News: रास्ता पर पानी गिराने के विवाद में मारपीट
बिहारशरीफ, अगस्त 17 -- Biharsharif News: रास्ता पर पानी गिराने के विवाद में मारपीट शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। घर के समीप रास्ता पर पानी गिराने से मना करने पर पड़ोसियों ने एक महिला के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं महिला को बचाने पहुंचे बेटे और बेटी को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना अरियरी थाना क्षेत्र के डलहर गांव की है। तीनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान ललिता देवी और उनकी पुत्री धनवंती देवी व पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.