बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- Biharsharif News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 90 दिन पुराने ई-चालान पर 50 फीसद की मिलेगी छूट

राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि 12 सितंबर को जिला न्यायालय परिसर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत परिवहन विभाग को लंबित मामलों की सूची तैयार कर वाहन मालिकों को सूचित करने का निर्देश शेखपुरा, निज संवाददाता। आगामी 12 सितंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में लगने वाली वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी के निर्देश पर इसकी सफलता के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। लोक अदालत में निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले ई-चालान (यातायात जुर्माना) मामलों में 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने संबंधित विभागों ...