Biharsharif News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए जाएंगे ट्रैफिक मामलों को, निबंधन शुरू
बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हिलसा व बिहारशरीफ कोर्ट में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें ट्रैफिक मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसके लिए निबंधन शुरू हो चुका है। ट्रैफिक चलान के 76 हजार 671 मामले लंबित हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करने का आदेश दिया। मौके पर प्रमोद कुमार राम, सुनील कुमार, राहुल कुमार व अन्य मौजूद थे। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.