बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। 21 नवंबर को चेक बाउंस से सबंधित राष्ट्रीय लोक अदालत व 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष के निर्देशन में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव ने बताया कि चेक बाउंस से संबंधित लोक अदालत के लिए अभी तक 300 से अधिक वादों को चिन्हित किया गया है। इसमें पक्षकारों की उपस्थिति के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Siwan News 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से निपटाए जाएंगे लंबित मुकदमे सभी न्यायालयों में नोटिस बनाने के लिए पारा विधिक स्व...