Biharsharif News: राशि के अभाव में प्लस टू स्कूल का भवन निर्माण अटका
बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- Biharsharif News: राशि के अभाव में प्लस टू स्कूल का भवन निर्माण अटका 90 फीसदी से अधिक काम पूरा, अंतिम चरण में निर्माण बंद दो कमरों में 350 विद्यार्थियों की पढ़ाई फोटो : सरथा स्कूल: हरनौत के सरथा गांव में निर्माणाधीन स्कूल भवन। हरनौत, निज संवाददाता। हरनौत प्रखंड की सरथा पंचायत में करीब दो वर्षों से निर्माणाधीन प्लस टू उच्च विद्यालय का तीन मंजिला भवन अब भी विद्यार्थियों के लिए तैयार नहीं हो सका है। भवन का 90 फीसदी से अधिक काम पूरा होने के बावजूद राशि का आवंटन नहीं होने से अंतिम चरण में निर्माण रुक गया है। भवन में फाइनल पेंटिंग, बिजली का काम और पंखे लगाने समेत कुछ कार्य ही शेष हैं। काम पूरा नहीं होने का खामियाजा विद्यालय के करीब 350 छात्र-छात्राओं को उठाना पड़ रहा है। दो कमरों में चल रही प्लस टू की पढ़ाई : वर्तमान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.