बिहारशरीफ, जुलाई 14 -- Biharsharif News: रामाधीन कॉलेज में छात्रों का हंगामा, मुख्य गेट पर जड़ा ताला जमुई में प्रैक्टिकल परीक्षा का केंद्र बनाए जाने का किया विरोध होम सेंटर पर परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुए छात्र हंगामा के कारण मंगलवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित फोटो 14मनोज01 - शहर के रामाधीन कॉलेज के मुख्य गेट में मंगलवार को तालाबंदी कर नारेबाजी करते आक्रोशित छात्र। शेखपुरा, निज संवाददाता। शहर के रामाधीन कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को मुख्य गेट पर तालाबंदी कर मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों के उग्र हंगामे के कारण कॉलेज के प्राचार्य और अन्य प्राध्यापकों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। इस दौरान कॉलेज में पढ़ाई सहित सभी शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह ठप रहीं। एनसीसी, कला और ...