बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- Biharsharif News: रात्रि प्रहरी करेंगे जिला परिषद डाकबंगला की सुरक्षा जिला परिषद बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित संपत्तियों को बचाने की भी होगी पहल, होगी घेराबंदी

जिला परिषद की प्रस्तुति बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिला परिषद की सभी डाकबंगला की सुरक्षा अब रात्रि प्रहरी करेंगे। जिला परिषद सभागार में शनिवार को जिला परिषद बोर्ड की बैठक अध्यक्ष तनुजा कुमारी की अध्यक्षता व उपाध्यक्ष नरोत्तम, डीडीसी सारा अशरफ की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया। 15 एजेंडे को लेकर बुलायी बोर्ड की बैठक में सभी एजेंडों का एक-एक कर रखा गया। तनुजा कुमार ने कहा कि 2026-27 के लिए योजना लिया जा रहा है। इसमें गुरुवार तक अपनी-अपनी योजना देने को कहा गया। उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट समय पर उपलब्घ करायी जाय। इस पर डीडीसी सार...