बिहारशरीफ, अगस्त 11 -- Biharsharif News: फोटो : नूरसराय03-जीतने के बाद पदक दिखाते पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। पटना में सात से नौ अगस्त तक आयोजित 38वें बिहार स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नालंदा के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक हासिल किये। प्रतियोगिता में सूबे के 300 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 52 किलो वजन वर्ग में गोडीहा गांव की दिव्यानी सिंह ने 275 किलो वजन उठाकर गोल्ड मैडल अपने नाम कर लिया। बिहारशरीफ के जोरारपुर गांव निवासी रामचंद्र वर्मा ने ओपन एक्विपड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 59 किलो वेट कैटोगरी में 497.5 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल झटका। नाला रोड निवासी धनंजय कुमार ने ओपन एक्विपड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 66 किलो वेट कैटोगरी में 510 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। यह...