Biharsharif News: राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष हुए भाजपा में शामिल
बिहारशरीफ, अक्टूबर 17 -- Biharsharif News: राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष हुए भाजपा में शामिल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्मा गांव निवासी शिव कुमार सिंह ने शहर के बाजिदपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। विधान परिषद सदस्य व विधान परिषद दल के उपनेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता व जिलाध्यक्ष रेशमा भारती द्वारा भगवा वस्त्र देकर उन्हें भाजपा में शामिल कराया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिव कुमार सिंह के भाजपा में शामिल हो जाने से पार्टी को फायदा होगा और शेखपुरा विधानसभा में पार्टी का जनाधार भी बढ़ेगा। मौके नवल पासवान, कुणाल किशोर, संजय सिंह उर्फ कारू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: चौक के नामकरण का विरोध करने वाले भाजपा नेता पार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.