Biharsharif News: राजगीर रेलवे स्टेशन के पास मिला शिक्षक का शव
बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- Biharsharif News: अगले माह होने वाले थे सेवानिवृत, चल रहे थे बीमार राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर से गुरुवार को एक सरकारी शिक्षक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान गया जिले के निमचक बथानी थाना क्षेत्र के रडहुई गांव निवासी 60 वर्षीय मो. साकिब आलम के रूप में की गई है। वह अगले माह सेवानिवृत होने वाले थे। कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे राजगीर के नोनही प्राथमिक मध्य विद्यालय में कार्यरत थे। वर्तमान में नोनही गांव में किराये के मकान में रहते थे। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान उनके पास मिले कागजात के आधार पर की गई। शव बरामद होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.