Biharsharif News: राजगीर में शोभायात्रा निकालकर किया गया प्रतिमा का विसर्जन
बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: राजगीर, निज प्रतिनिधि। शहर में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकालकर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से शहर गूंज उठा। जुलूस में शामिल लोगों ने लाठी व तलवार से युद्ध कला का प्रदर्शन किया। पुराने नगर परिषद कार्यालय से निकला जुलूस मेन बाजार, धुर्वा मोड़, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन होते हुए शहर के कई मार्गों से गुजरा। आयोजन समिति के प्रधान सेवक उमराव प्रसाद निर्मल, शिवालक पहलवान, सरदार पहलवान, अनोज यादव, संजय यादव, सीपू यादव, सूर्य देव यादव, अशोक यादव आदि ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.