बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- Biharsharif News: राजगीर जू सफारी प्रशासन ने छात्रों के लिए शुरू किया जू एम्बेसडर कार्यक्रम सातवीं से नौवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को युवा एम्बेसडर बनने का मिलेगा मौका इच्छुक विद्यार्थी जू सफारी की वेबसाइट पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन फोटो : राजगीर सफारी : राजगीर जू सफारी में भ्रमण करते बच्चे। (फाइल फोटो ) राजगीर, निज संवाददाता।

कार्यक्रम का उद्देश्य राजगीर जू सफारी प्रशासन ने छात्रों के लिए 'जू एम्बेसडर प्रोग्राम' शुरू किया है। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूरा करने पर सातवीं से नौवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को युवा एम्बेसडर बनने का मौका मिलेगा। इच्छुक विद्यार्थी जू सफारी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों के विद्यालयों को वन्य जीव संरक्षण से संबंधित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएगा...