बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: खिड़की तोड़कर स्टेबलाइजर, ऑक्सीजन पाइप समेत कई उपकरण चुराये राजगीर, निज संवाददाता। थाना से महज कुछ मीटर की दूरी पर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर के ऑक्सीजन प्लांट में चोरों ने रविवार की रात चोरी कर ली। खिड़की तोड़कर स्टेबलाईजर, ऑक्सीजन पाईप समेत कई उपकरण चुरा लिये। अस्पताल परिसर में हुई इस घटना के बाद लोग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। चोरी की घटना का पता चलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. गौरव कुमार ने घटना को लेकर राजगीर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। चोर ऑक्सीजन प्लांट में लगे स्टेबलाइजर का पूरा सेट, ऑक्सीजन पाइप, थ्री-फेज केबल, एयर कंप्रेसर मशीन के सामान, करीब 20 फ्लो मीटर तथा काफी मात्रा में जनरेटर का तार चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि...