बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- Biharsharif News: राजगीर, बिहारशरीफ व हिलसा में बनेंगे परीक्षा भवन एडीएम व डीईओ ने राजगीर व बिहारशरीफ में चिह्रित भूमि का लिया जायजा फोटो : डीईओ जांच : बिहारशरीफ सोगरा कॉलेज के पास बुधवार को परीक्षा भवन निर्माण के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते एडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हाई डीईओ हेमचंद्र व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के तीनों अनुमंडलों में एक-एक परीक्षा भवन निर्माण कराने की योजना बनी है। एडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने बुधवार को सोगरा हाईस्कूल के पास चिह्रित भूमि का जायजा लिया। कॉलेज प्रशासन से विचार-विमर्श किया। डीईओ हेमचन्द्र ने बताया कि राजगीर, बिहारशरीफ व हिलसा अनुमंडल में परीक्षा भवन बनाए जाने है। बिहारशरीफ में सोगरा हाईस्कूल तो राजगीर में आरडीएच हाईस्कूल के पास भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया...