बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- Biharsharif News: रहुई, निज संवाददाता। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगाया गया सहयोग शिविर मंगलवार को रहुई प्रखंड कार्यालय में फ्लॉप रहा। सुबह 10 बजे से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पीएम आवास, आईसीडीएस, शिक्षा, मनरेगा व श्रम समेत विभिन्न विभागों के कर्मी ग्रामीणों का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर 2 बजे तक एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। अंत में रजिस्टर में शून्य उपस्थिति दर्ज कर कर्मी लौट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...