बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- Biharsharif News: डीडीसी ने किया जांच शिविर का निरीक्षण रहुई, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में शनिवार को मनोकामना जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। आरबीएस की टीम ने 182 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. बालमुकुंद प्रसाद, डॉ. पिंकी कुमारी, फार्मासिस्ट अजीत कुमार, एएनएम विभा कुमारी और वीणा कुमारी ने जांच के बाद लोगों को परामर्श भी दिया। डीडीसी शारा अशरफ ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने जीविका दीदियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ होगा। मौके पर विष्णुदेव पंडित, प्रेमलता कुमारी, खुश्बू कुमारी, वंदना कुमार आदि मौजूद थी। (रहुई से रंजीत कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...