बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- Biharsharif News: रहुई, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर से गुरुवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गयी। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रत्ना दुबे ने इसकी शुरुआत की। यात्रा में सभी कर्मी व विकास मित्र शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों ने समाज में आपसी प्रेम, समानता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया तथा संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि 27 अगस्त से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को अनुसूचित जाति बहुल टोलों में सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत आच्छादन और सरकार के विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : मानसी में संत रविदास की 650वीं जय...