बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- Biharsharif News: टीबी मुक्त भारत अभियान की हुई शुरुआत रहुई, निज संवाददाता। केन्द्र सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत शुक्रवार से हुई। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर से बीडीओ धर्मराज कुमार, बीपीआरओ शशि कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेम शंभू, स्वास्थ्य प्रबंधक रशीद खलील समेत अन्य पदाधिकारियों ने टीवी मुक्त आरबीएसके वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा। यह वाहन सभी बस्ती और महादलित टोलों, स्कूलों एवं अन्य जगहों पर जा कर स्क्रीनिंग कर टीवी के मरीज की पहचान करेगा। स्क्रीनिंग के बाद मरीज को जांच के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी लाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नूरसराय में निकाला गया टीबी जागरूकता रथ मरीज में टीबी की पहचान होने पर इलाज श...