बिहारशरीफ, जुलाई 24 -- Biharsharif News: रहुई में अखंड-कीर्तन से पहले 301 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा पश्चिमी देवी स्थान मंदिर में आज से 24 घंटे का अखंड-कीर्तन होगा शुरू फोटो : रहुई कलश : रहुई बाजार में शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु व अन्य। रहुई, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच स्थित देवी स्थान मंदिर में शनिवार से 24 घंटे का अखंड-कीर्तन शुरू होगा। इससे पहले शुक्रवार को 301 महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली।

कलश यात्रा देवी स्थान मंदिर से निकली कलश यात्रा कादीबिगहा स्थित काली मंदिर पहुंची। आचार्य पंडित गुल्ली बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ कादीबिगहा तालाब से कलश में जलभरी कराई। जलभरी के बाद श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग से डिहरा गांव होते हुए रह...