Biharsharif News: रहुई बाजार में हुई वार्षिक आम सभा, आय व खर्च का रखा लेखा-जोखा
बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- Biharsharif News: रहुई, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में प्रखंड के मनोकामना जीविका स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की शुक्रवार को वार्षिक आम सभा की गयी। इसमें वर्ष 2025-26 की आय व खर्च का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बीपीएम मनोज कुमार ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीएलएफ द्वारा 33 लाख 65 हजार 482 रुपये मुनाफा की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। रहुई प्रखंड की छह पंचायतों में 874 स्वयं सहायता समूह से 8601 महिलाएं जुड़कर आत्मर्निभर बन रही हैं। मौके पर विष्णुदेव पंडित, खुशबू कुमारी, वंदना कुमारी, सीमा कुमारी, रीता देवी, रंजू देवी, मीना देवी व अन्य मौजूद थे। (रहुई से रंजीत कुमार) यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जीविका की वार्षिक आमसभा हुई, 24.61 लाख का हुआ शुद्ध लाभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.