बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- Biharsharif News: रहुई के 6 लोगों की छत पर सोलर प्लेट लगाने का दिया आदेश फोटो : रहुई शिविर : रहुई प्रखंड कार्यालय के पास मंगलवार को शिविर में शामिल बिजली विभाग के कर्मी व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई प्रखंड कार्यालय के पास मंगलवार को बिजली विभाग के कर्मियों ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शिविर लगाया। कनीय अभियंता विशाल आर्यन ने बताया कि लोंगो के बीच रूफटॉप सोलर अपनाकर बिजली खर्च को कम करने संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। सोलर प्लेट लगाने के लिए छह लोंगो ने आवेदन दिया है। मौके पर बिजली कर्मी अमरेश कुमार, सृजन कुमारी, चंदा कुमारी, स्वीटी कुमारी व अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- लखीसराय: सेवा सेतु कैंप में पीएम सूर्य घर योजना के लिए आ रहे आवेदन (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान ...