बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- Biharsharif News: रजरप्पा जा रहे युवक की रास्ते में संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों में कोहराम पिलखी का सोनू 30 अन्य श्रद्धालुओं के साथ बस से जा रहा था झारखंड बरही में भोजन के बाद बिगड़ी तबीयत, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका फोटो: रजरप्पा : बिहारशरीफ सदर अस्पताल में गुरुवार को शोकाकुल मृतक के परिजन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर थाना क्षेत्र के पिलखी गांव निवासी युवक की झारखंड स्थित रजरप्पा मंदिर जाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्णा रविदास के 30 वर्षीय पुत्र सोनू रविदास के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौत के कारणों पर संदेह जताते हुए परिजन शव लेकर राजगीर थाना पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन...