Biharsharif News: रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
बिहारशरीफ, जुलाई 13 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। सरमेरा थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि राजेश कुमार से रंगदारी की मांगने की शिकायत मिली थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार और बालाजी के रूप में हुई है। बालाजी सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव का निवासी है। जबकि, अमित कुमार राजगीर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Bhabua News: रंगदारी और तोड़फोड़ में लिया रिमांड पर
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.