बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- Biharsharif News: चंडी में पंचायत समिति की बैठक में जमकर हुआ हंगामा दो साल से योजनाओं की राशि नहीं मिलने पर जतायी नाराजगी चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। योजनाओं के चयन को लेकर उप प्रमुख व पंचायत समिति सदस्य भिड़ गये। जमकर नोकझोंक हुई। सदस्यों ने दो साल से पूर्ण हुई योजनाओं की राशि नहीं मिलने पर नाराजगी जतायी। कई सदस्यों ने अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। एक सदस्य ने तो गुस्से में कह दिया यह सदन नहीं, नरक है। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी ने की। बैठक से पहले विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने सदस्यों को अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Siwan News अधिकारियों के रवैये पर भड़के जनप्र...