बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आज की युवा पीढ़ी नशा की चपेट में आ रही है। नशा से धन और सम्मान दोनों की हानि होती है। युवा देश के भविष्य हैं। परिवार और समाज के आधार हैं। 10 साल पहले सभी लोगों ने मानव शृंख्ला बनाकर नशा न करने का संकल्प लिया था। आज लोग इसे भुलते जा रहे हैं। हम युवा पीढ़ी को इस तरह से नशा से बर्बाद होते नहीं देख सकते। बिहारशरीफ प्रबुद्ध नागरिक मंच के संयोजक मो. जाहिद अंसारी ने समाज के बुद्धीजीवियों से इस दिशा में पहल करने और युवा पीढ़ी को इससे दूर रखने को कहा है। साथ ही युवाओं से नशा से दूर रहने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...