Biharsharif News: यात्रियों को सौगात, गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का शेखपुरा तक विस्तार
बिहारशरीफ, अक्टूबर 27 -- गया-आनंद विहार ट्रेन का शेखपुरा तक विस्तार Biharsharif News: यात्रियों को सौगात, गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का शेखपुरा तक विस्तार एक नवंबर से शेखपुरा से खुलेगी ट्रेन, आनंद विहार तक का सफर होगा आसान नवादा, लखीसराय और जमुई के लोगों को भी मिलेगी सहूलियत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। त्योहारों के मौसम में दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और उनकी सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा और राहत भरा निर्णय लिया है। गया और आनंद विहार (दिल्ली) के बीच चलने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन का विस्तार अब शेखपुरा रेलवे स्टेशन तक कर दिया गया है। एक नवंबरसे यह ट्रेन सीधे शेखपुरा से खुलेगी और वापसी में भी शेखपुरा आकर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। गौरतलब है कि पूर्व में यह ट्रेन शेखपुरा से ही आनंद विहार के बीच संचालित होती थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.