बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: फोटो : यातायात-बिहारशरीफ के मोगलकुआं में ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई करते यातायात थाना के अधिकारी। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। यातायात थाना की पुलिस ने नियमों का पालन नहीं करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं ने ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 रिक्शा को जब्त कर लिया है। सभी के कागजात की जांच भी की गयी। यातायात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में नाबालिग चालक ई-रिक्शा चलाते पाए जा रहे हैं। इसके अलावा कई चालक सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा कर यातायात व्यवस्था को बाधित करते हैं। ऐसे चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के चालान भी काटे गए। पुलिस की इस कार्...