Biharsharif News: मोबाइल पर मिली जान मारने की धमकी
बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- Biharsharif News: पीड़ित परिवार ने आवेदन देकर लगायी सुरक्षा की गुहार इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी सुरेन्द्र प्रसाद अखाड़िया ने मुख्यमंत्री, डीएम और थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मोबाइल पर बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे पूरा परिवार डर के साये में जी रहा है। आवेदन के अनुसार राजगीर निवासी उनकी बहू अगस्त 2022 में सात साल के पोते को लेकर घर छोड़कर भाग गयी। उसके बाद उसने दहेज की मांग व प्रताड़ना का आरोप लगाकर परिवाद दर्ज कराया। मामला अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में चल रहा है। वह बार-बार सुपारी किलर से हत्या करवाने की धमकी दे रही है। इससे परिवार दहशत में है। उन्होंने बहू के साथ उसके परिवार के कई सदस्यों पर धमकी देने का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.