Biharsharif News: मोबाइल छीनकर युवक को ट्रेन से दिया धक्का
बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को एक युवक जख्मी हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी, रहुई थाना क्षेत्र के उत्तरनावां गांव निवासी नरेन्द्र कुमार का पुत्र सचिन कुमार है। उसने आरोप लगाया कि दो बदमाशों ने मोबाइल छीनने के बाद उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। उसने बताया कि वह पटना से बिहारशरीफ आ रहा था। रास्ते में ट्रेन पर सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। किसी तरह वह मोबाइल बचाने में सफल रहा। बिहारशरीफ स्टेशन पहुंचने से पहले ही बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर चलती ट्रेन से धकेल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.