बिहारशरीफ, अगस्त 16 -- Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को शहर के रामबाबू हाई स्कूल मैदान में नागरिक एकादश और प्रशासन एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। रोमांचक मुकाबले में नागरिक एकादश ने प्रशासन एकादश को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रशासन एकादश के कप्तान एसडीओ अमित कुमार पटेल और नागरिक एकादश के कप्तान मुख्य पार्षद धनंजय कुमार थे। टॉस जीतकर प्रशासन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट पर 77 रन बनाए। जवाब में नागरिक एकादश ने चार विकेट खोकर आठ ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: स्वतंत्रता दिवस पर डंडाडीह मैदान में फ्रेंडली फुटबॉल टूर्नामेंट, प्रशासन की टीम बनी विजेता ...