बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- Biharsharif News: सिलाव बाजार की घटना, परिजनों ने स्टोर संचालक पर लगाया आरोप फोटो : सिलाव मौत-सिलाव अस्पताल में गुरुवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। ​नालंदा, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में गुरुवार को बुजुर्ग ने मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदी। दवा खाने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गयी और जमीन पर गिर गये। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान मितमा गांव निवासी 70 वर्षीय शंकर राम के रूप में की गयी है। जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने स्टोर संचालक पर गलत दवाई देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि उनकी तबियत खराब थी। आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज नहीं हो रहा था। गुरुवार को परिवार के लोग उन्हें सिलाव बाजार के एक मेडिकल स्टोर ले गये। परिजनों का आरोप है कि दुकानदार ने बिना किसी डॉक्टरी सलाह के उन्हें दवा दी। ...