Biharsharif News: मेडिकल जांच में 60 से अधिक नव चयनित पुलिस अनफिट
बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। पुलिस भर्ती के लिए के नव चयनित 60 से अधिक अभ्यर्थी मेडिकल जांच में अनफिट साबित हुए। पिछले कई दिनों से सदर अस्पताल में 793 नव चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच की जा रही है। जांच के क्रम में 50 जवानों में फ्लेट फुट यानि समतल तलवा पाया गया। 10 में कलर विजन तो चार में ईएनटी से संबंधित त्रुटियां पायी गयीं। इसके तहत हर तरह से फिट होने का प्रमाणपत्र देना होता है। इसी को लेकर जांच करायी जा रही है। चिकित्सकों की मानें तो अनफिट होने वाले लोग अन्य मेडिकल संस्थानों में जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीएस डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि चिकित्सकों की टीम द्वारा नियमों के तहत जांच की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.