Biharsharif News: मुरारपुर के तालाब में डूबने से किशोर की मौत
बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- Biharsharif News: मुरारपुर के तालाब में डूबने से किशोर की मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव के तालाब में डूबने से 14 साल के किशोर सत्यम कुमार की मौत हो गयी है। मृत मुरारपुर के ही दीपक कुमार का भांजा था। मृतक का अपना घर नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना का भेड़िया गांव है। किशोर ननिहाल में रहता था। बताया जाता है कि वह दोस्तों के साथ नहाने तालाब में गया था। स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। यह भी पढ़ें- Nawada News: सोखोदेवरा डैम में डूबा किशोर, खोजबीन जारी मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.