बिहारशरीफ, सितम्बर 24 -- Biharsharif News: मुख्य रास्ते के किनारे चल रहा जुआ का अड्डा, परेशानी चेबाड़ा । निज संवाददाता नगर पंचायत क्षेत्र के बहुआरा गांव जाने बाले मुख्य रास्ते के किनारे इन दिनों जुआ का अड्डा चल रहा है। आने-जाने वाले लोगों कौ इससे परेशानी हो रही है। खासकर महिलाओं को। इसी रास्ते से बच्चियां स्कूल जाती हैं। जुआ अड्डे पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहने से हमेशा अप्रिये घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की फरियाद लगायी है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...