बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- Biharsharif News: मुख्य मार्ग पर जमा है घुटनों भर गंदा पानी, लोगों की हो रही फजीहत हल्की बारिश में छठियारा पंचायत के महेशपुर गांव की सड़क बनी तालाब दर्जन भर से अधिक गांवों का है संपर्क मार्ग, अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप फोटो चेवाड़ा 01- महेशपुर गांव के मुख्य मार्ग पर जमा नाली के पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर लोग। चेवाड़ा, निज संवाददाता। मंगलवार की सुबह थोड़ी सी बारिश होते ही छठियारा पंचायत के महेशपुर गांव जाने वाला मुख्य मार्ग झील में तब्दील हो गया। सड़क पर घुटनों भर गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पास में ही मध्य विद्यालय स्थित है, जहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं। अक्सर बच्चे जलजमाव और कीचड़ के शिकार होते हैं। बावजूद, समस्या के समाधान के प्रति प्रखंड प्रशास...