Biharsharif News: मुख्य पार्षद ने शहर की सफाई का लिया जायजा
बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद रविवार को शहर की सफाई व्यवस्था का मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड पार्षदों को अपने अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर निगरानी करने को कहा है। साथ ही सफाई कर्मियों को नालों की सफाई और जलजमाव वाले जगहों पर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव करने का आदेश दिया है। मौके पर वार्ड पार्षद त्रिपुरारी सिंह, मनोज सिंह व अन्य मौजूद थे। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.