Biharsharif News: मालदह में ठनका से मजदूर की मौत
बिहारशरीफ, जुलाई 24 -- Biharsharif News: मालदह में ठनका से मजदूर की मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा के मालदह गांव में ठनका की चपेट में आने से 35 वर्षीय मजदूर प्रेमन मांझी की मौत हो गयी है। मृतक मालदह गांव का ही था। बताया जाता है कि मजदूर खेत में बिचड़ा उखाड़ रहा था, तभी बारिश के बीच आसपास से मजदूर पर बिजली गिर गयी और उसकी मौत हो गयी। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक तीन पुत्रियों का पिता था और घर का एकलौता कमाऊ व्यक्ति भी था। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.