बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- Biharsharif News: मारपीट में पुलिस 10 वर्ष से कर रही अनुसंधान, पीड़ित पहुंचा एसपी दरबार चार्ज शीट दाखिल करने की लगाई गुहार बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। मारपीट मामले में 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक अनुसंधान पूरी नहीं कर पाई है। सरमेरा निवासी मिथिलेश पासवान ने एसपी ह्रदयकांत को आवेदन देकर मामले में जल्द से जल्द अनुसंधान पूरा कर न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित करने की गुहार लगायी है। उनका आरोप है कि 28 मार्च 2016 को 11:30 बजे दिन में उनके गांव के ही सुबोध पासवान समेत अन्य छह मिलकर उनके खेत में लगी मकई की फसल को भैंस से चरवा रहा था। मना किया तो सभी आरोपित मिलकर उनके साथ मारपीट करने लगा। जब आसपास के राहगीर दौड़े, तो आरोपित भाग गया। इस संबंध में सरमेरा थाना में मिथिलेश पासवान के आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया था। ले...