बिहारशरीफ, अगस्त 22 -- Biharsharif News: मारपीट मामले में बुलाचक से दो गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एससी/एसटी थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि, एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। एससी/एसटी थानाध्यक्ष अजितेंद्र कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस टीम ने मिशन थाना क्षेत्र के बुलाचक गांव में छापेमारी कर गांव निवासी रामस्वरूप यादव और अजीत यादव को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...