बिहारशरीफ, जुलाई 12 -- Biharsharif News: मारपीट के दो मामलों में सात लोग घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मारपीट के दो अलग - अलग मामलों में सात लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना कुसुम्भा बेलदरिया में हुई, जहां हरा पेड़ काटने से मना करने पर मिनता देवी और इसके दो पुत्रों अजय कुमार और विनय कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मारपीट करने का आरोप पड़ोसी सहित अन्य पर लगा है। मारपीट का दूसरा मामला नवीनगर ककड़ार गांव का है, जहां जमीन विवाद में भाषो यादव, मनोज यादव, विवेक कुमार और अनिता देवी को मारपीट कर घायल कर दिया है। मारपीट करने का अरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...