Biharsharif News: मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार
बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- Biharsharif News: मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल के समीप मछली मार्केट में जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट के मामले में एससी/एसटी थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बादल मंडल के रूप में की गई है। 22 जुलाई को मछली मार्केट में बबलू कुमार और उनके ममेरे भाई नीरज कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई थी। मामले में पीड़ित की शिकायत पर 24 जुलाई को एससी/एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष अजितेंद्र कुमार ने बताया कि कटरा चौक निवासी राजकुमार मंडल के पुत्र बादल मंडल को गिरफ्तार कर लिया। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.