Biharsharif News: मामूली विवाद में महिला के साथ मारपीट
बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- Biharsharif News: मामूली विवाद में महिला के साथ मारपीट चेवाड़ा, निज संवाददाता। दीवार पर गोबर का गोईठा ठोकना महिला को मंहगा फड़ गया। पड़ोसियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मामले में चिन्तामनचक गांव निवासी घायल सरिता देवी द्वारा नगर थाने में एफआईआर करायी गयी है। गांव के ही नीतीश कुमार , शम्भु यादव, अंजली देवी सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.